दतिया / कलेक्टर रोहित सिंह कोरोना संक्रमण को मद्दे नजर रखते हुए संक्रमण को रोकने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद भी इंदरगढ़ तथा थरेट के सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन लोगों द्वारा सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं करवा पा रहे हैं। इससे क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। यह नजारा पीएनबी बैंक इंदरगढ़ तथा थरेट में देखने को मिला है। बैंकों के सामने महिलाएं तथा पुरुष भारी मात्रा में एकत्रित होकर खड़ी तथा बैठी रहती है। कोई मास्क नहीं पहनती और ना ही सामाजिक दूरी बना कर रखती है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीएनबी बैंक इंदरगढ़ में सुरक्षा बल मौजूद होने के बाद भी सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं करवा पा रहे हैं। अगर संक्रमण फैलता है। इसके जिम्मेदार कौन होंगे, प्रशासन को देर ना करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
यह स्थिति सभी जगह है। मैं एसपी साहब से बात करता हूं कि इस विषय को गंभीरता से ले और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन कराए।
घनश्याम सिंह,विधायक सेंवढ़ा।