नई दिल्ली. कोरानावायरस फैलने के डर से देशभर में भीड़ जुटने से रोकने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में धार्मिक स्थानों पर भी बंदिशें लगाई जा रही हैं। शिर्डी का साईं मंदिर, शिंगणापुर स्थित शनिधाम और मदुरै स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शनार्थियों के लिए अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

- शिर्डी: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र के शिर्डी साई मंदिर को मंगलवार दोपहर तीन बजे से श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी श्री साईंबाबा संस्थान, शिर्डी ने दी है।
- त्र्यंबकेश्वर: मदुरै स्थित इस ज्योतिर्लिंग तीर्थ में भी मंगलवार से दर्शन बंद कर दिए गए हैं। यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
- शनि शिंगणापुर: महाराष्ट्र जिले के शिंगणापुर में शनिधाम को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
- ईशा योग केंद्र: दुनियाभर में संस्था के सभी केंद्रों पर अगले आदेश तक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा है कि उनके केंद्रों में रहने वालों के स्वास्थ्य की हर तीन दिन में जांच की जाएगी।

- सिद्धिविनायक: मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर को सोमवार से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने अपने सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने और हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।
- मुंबई के 4 मंदिर 31 मार्च तक बंद: मुंबादेवी मंदिर, महालक्ष्मी, बबूलनाथ और इस्कॉन मंदिर 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा की गई है।